DC vs CSK रोमांचक अंश, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत, चेन्नई को 20 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2024: चेपॉक स्टेडियम से बाहर खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली हार का सामना किया और यह हार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली, जिसने पहले ही एक जीत हासिल नहीं की थी।

SOURCE - GOOGLE

IPL 2024 के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पहली जीत हासिल की। विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक लगाया। चेन्नई की ओर से मतीषा पतिरणा ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में अजिंक्य रहाणे के 45 रन और आखिरी ओवरों में एमएस धोनी की 37 रनों की पारी के बावजूद चेन्नई 171 रन बना सकी और 20 रन से हार गई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 और खलील अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।


DC vs CSK अंश

इस सीजन में पहली बार बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी ने सिर्फ 16 गेंदों में 37 रन बनाए लेकिन चेन्नई फिर भी 171 रन ही बना सकी और 20 रन से हार गई। मुकेश ने तीसरा विकेट भी हासिल किया और शिवम दुबे पवेलियन लौट गए हैं। चेन्नई अब मुश्किल में है, उन्हें 23 गेंदों में 72 रन चाहिए। मुकेश ने लगातार दूसरा विकेट भी लिया है। नए बल्लेबाज समीर रिजवी पहली गेंद पर ही आउट हो गए।


दिल्ली को एक बड़ी सफलता मिली है। मुकेश कुमार ने अपने पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे (45) को आउट किया। एक अच्छी साझेदारी के बाद चेन्नई को तीसरा झटका भी लग गया है। डैरिल मिचेल (34) को अक्षर पटेल ने आउट किया। अजिंक्य रहाणे के कुछ बेहतरीन शॉट्स ने चेन्नई को रफ्तार दी है लेकिन पावरप्ले में फिर भी टीम सिर्फ 32 रन बना सकी। तीसरे ओवर में रचिन रविंद्र भी आउट हो गए जो 12 गेंदों में सिर्फ 2 रन बना सके। यह विकेट भी खलील को मिला। चेन्नई की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में ही कप्तान गायकवाड़ को खलील अहमद ने आउट किया।


  • दिल्ली की पारी पूरी हो गई है और उन्होंने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत (51) ने इस सीजन का पहला अर्धशतक जमा किया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और फिर अगली में आउट हो गए। पतिरणा ने 3 गेंदों में 2 विकेट लिए हैं।
  • मार्श के बाद नए बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को भी बोल्ड कर दिया। मतीषा पतिरणा ने मार्श को 150 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार की यॉर्कर से बोल्ड किया। वॉर्नर के बाद पृथ्वी शॉ (43) भी आउट हो गए हैं। शॉ ने रवींद्र जडेजा पर एक छक्का जमाया लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। अर्धशतक लगाकर डेविड वॉर्नर (52) भी आउट हो गए।
  • मतीषा पतिरणा ने एक बेहतरीन कैच लिया। डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनका यह सीजन में पहला अर्धशतक है।
  • पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 62 रन है। छठे ओवर में दिल्ली ने मुस्तफिजुर रहमान पर 4 चौके जड़े, जिनमें से 3 शॉ के बल्ले से निकले। धीमी शुरुआत के बाद 5वें ओवर में डेविड वॉर्नर ने दीपक चाहर पर 18 रन बरसाए और स्कोर को रफ्तार दी।
  • विशाखापट्टनम में दिल्ली-चेन्नई की टक्कर शुरू हो गई है। इस बार पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ओपनिंग कर रहे हैं।
  • चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डैरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, समीर रिजवी, दीपक चाहर, मतीषा पतिरणा, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
  • दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद। साथ ही तमाम अटकलों और अफवाहों को गलत साबित करते हुए एमएस धोनी इस मैच में खेल रहे हैं। दिल्ली ने दो बड़े बदलाव किए हैं।
  • चोट के कारण कुलदीप यादव बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पृथ्वी शॉ को सीजन में पहली बार मौका मिला है। साथ ही रिकी भुई की जगह इशांत शर्मा की वापसी हुई है।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस सीजन के 13वें मैच में दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने हैं। विशाखापट्टनम में इस सीजन का यह पहला मैच है।
इस आर्टिकल के नीचे दिए गए वीडियो को आप सुन सकते हैं जो इस आर्टिकल में लिखा है उसके बारे में बताया है


आईपीएल 2024 के और रोचक मैचों की अपडेट्स के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Popular posts from this blog

MI vs RR Highlights IPL 2024 Updates: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

GT vs PBKS: शशांक सिंह की अनोखी पारी, पंजाब ने गुजरात को 1 गेंद पहले हराया

GT vs SRH Highlights IPL 2024: गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, सीजन की दूसरी जीत